PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी की हुई मौत, पंजाब DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल जताया दुःख,

punjab-ludhiana-dsp-dilpreet-singh-shergil-gym-heart-attack-death-dgp-gaurav-yadav-expressed-grief-by-posting-on-social-media

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में लुधियाना के रहने वाले DSP दिलप्रीत सिंह (50) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार (22 फरवरी) को वह फिरोजपुर रोड स्थित भाईबाला चौक के पास पार्क प्लाजा होटल में जिम कर रहे थे। एक्सरसाइज करते हुए वह अचानक जमीन पर गिर गए। साथ ही जिम कर रहे युवाओं ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने की कोशिश की।

.

.

जब कोई मूवमेंट नहीं हुई तो वे DSP को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर कहा- ”कल हमने DSP दिलप्रीत सिंह को खो दिया, वह संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। पिछले 31 साल से वह पंजाब और पुलिस की सेवा कर रहे थे। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ हैं।”

.

punjab-ludhiana-dsp-dilpreet-singh-shergil-gym-heart-attack-death-dgp-gaurav-yadav-expressed-grief-by-posting-on-social-media

.

DSP दिलप्रीत सिंह के भाई हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी माता परमपाल कौर और पिता अमरजीत सिंह अमेरिका में रहते हैं। दिलप्रीत की पत्नी हरकिरत और 2 साल की बेटी यहीं रहती है। माता-पिता 2 दिन बाद विदेश से लौटेंगे। उनके आने के बाद भाई का संस्कार किया जाएगा। दिलप्रीत सिंह लुधियाना में ACP रह चुके हैं। फिलहाल उनकी तैनाती मलेरकोटला में थी।

.

punjab-ludhiana-dsp-dilpreet-singh-shergil-gym-heart-attack-death-dgp-gaurav-yadav-expressed-grief-by-posting-on-social-media

.

उन्हें जिम करना काफी पसंद था, इसलिए वह रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाते थे। बॉक्सिंग का शौक होने के कारण वह जिम में भी बॉक्सिंग की प्रैक्टिस ज्यादा करते थे। गुरुवार को भी वह शाम करीब 4 बजे जिम करने के लिए पहुंचे थे। अचानक वहां उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद गनमैन और अन्य लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

.

.

.