PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

देश के टोल प्लाजा से गुजरने वाले करोड़ों वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में लागू होगा ‘फ्री फ्लो’ सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Nitin Gadkari announces free flow system in India

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में देश के करोड़ों वाहन चालकों को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि साल 2026 के अंत तक पूरे देश में बहु-लेन निर्बाध परिवहन (MLFF) टोल प्रणाली और एआई-संचालित राजमार्ग प्रबंधन सिस्टम को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इस अत्याधुनिक तकनीक के आने के बाद टोल नाकों पर गाड़ियों की लंबी कतारें इतिहास बन जाएंगी

.

.

और यात्रियों को टोल चुकाने के लिए अपनी गाड़ी को एक पल के लिए भी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रश्नकाल के दौरान जानकारी देते हुए गडकरी ने स्पष्ट किया कि यह पूरी व्यवस्था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सैटेलाइट तकनीक पर आधारित होगी। गडकरी ने सदन में बताया कि टोल कलेक्शन सिस्टम में यह बदलाव क्रांतिकारी साबित होगा। उन्होंने याद दिलाया कि पहले मैनुअल भुगतान के कारण टोल पर 3 से 10 मिनट का समय बर्बाद होता था,

.

.

जिसे फास्टैग ने घटाकर 60 सेकंड या उससे कम कर दिया। अब सरकार का लक्ष्य इस ‘वेटिंग टाइम’ को शून्य मिनट तक ले जाने का है। नई एमएलएफएफ तकनीक आने के बाद गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी टोल प्लाजा से गुजर सकेंगी और कैमरा व सैटेलाइट के जरिए नंबर प्लेट स्कैन होकर टोल अपने आप कट जाएगा। मंत्री ने दावा किया कि इस सिस्टम के लागू होने से न केवल 1,500 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी,

.

.

बल्कि सरकार के राजस्व में भी 6,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी और टोल चोरी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने 2026 की समय सीमा तय करते हुए कहा कि तब तक इस काम को 100 प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक अहम स्पष्टीकरण भी दिया कि केंद्र सरकार केवल राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के लिए जिम्मेदार है, न कि राज्य के राजमार्गों या शहर की सड़कों के लिए।

.

.

उन्होंने कहा कि अक्सर सोशल मीडिया पर राज्य और शहर की सड़कों की समस्याओं को राष्ट्रीय राजमार्गों की बताकर पेश किया जाता है, जिससे भ्रम फैलता है। गडकरी ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी प्रणाली को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने की कोशिश कर रही है, जिससे आम आदमी की यात्रा का समय निश्चित रूप से कम होगा।