.
two smugglers who killed martyr gurdeep were captured the weapon used in the incident was found Punjab Amritser
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जंडियाला गुरु में अमृतसर देहाती पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली जब वरिंदर सिंह उर्फ फॉरेनर और राजनदीप सिंह जो उस मामले में जो बड़े नशा तस्कर हैं जिन्होंने कांस्टेबल गुरदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या की थी / इन दोनों को जीआरपी ने उत्तरप्रदेश के जौनपुर रेलवे स्टेशन पर काबू किया / वह भागने की फिराक में थे और वह गुवाहाटी की तरफ जा रहे थे /
..
उनकी कोशिश थी कि वह नेपाल बॉर्डर क्रॉस कर संके, परन्तु पंजाब पुलिस ने कई प्रकार की सुरवेलेन्स तकनीक अपना कर यह सफलता हासिल की / इसका श्रेय खासकर एसआई अरविंद कुमार जीआरपी थाना जौनपुर उत्तरप्रदेश को जाता है जिन्होंने ने इस मामले में मुख्य भूमिका निभाई / डीएसपी जंडियाला गुरु गुरिंदरबीर सिंह और एस एच ओ जंडियाला गुरु इंस्पेक्टर अमोलक सिंह काहलों की अध्यक्षता में उनको जौनपुर से पंजाब लाने के लिए रवाना हुई है / उनका ट्रांजिस्ट रिमांड ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से लेकर उनको अमृतसर सेशन कोर्ट में सोमवार को पेश किया जाएगा /
..
इसके इलावा जंडियाला गुरु की पुलिस ने भी आज भला गांव तहसील अजनाला में छापेमारी की ओर वहां से 9 एम एम का पिस्तौल बरामद किया जो फोरनर और राजन ने हरमनदीप सिंह के घर मे छुपाया था / अब इस मामले में वांछित आकाशदीप पुलिस की पकड़ से बाहर है / इस दौरान डीएसपी ने कहा कि शहीद कांस्टेबल गुरदीप सिंह के कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचा कर उनके परिवार को न्याय दिलाया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
two smugglers who killed martyr gurdeep were captured the weapon used in the incident was found Punjab Amritser




































