PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

Donald Trump का शपथ ग्रहण आज, समारोह से पहले चली गोलियां,

us-president-donald-trump-oath-ceremony

.

PTB Big न्यूज़ वशिंगटन : Donald Trump के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका गोलीकांड हो गया है। वाशिंगटन DC में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक भारत के हैदराबाद का रहने वाला है और उसका नाम रवि तेजा है। 2022 में छात्र पढ़ने के लिए अमेरिका गया था। ट्रंप ने रूसी नेता से बातचीत की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। ट्रंप की टीम ने क्रेमलिन से संपर्क किया है।

.

.

उम्मीद है कि इस बातचीत में यूक्रेन युद्ध विराम पर भी चर्चा हो सकती है। आपको बता दें की Donald Trump आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उनके शपथ ग्रहण के लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच इवांका ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी यानी

.

आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ट्रंप ने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री जाकर अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह समारोह उन बहादुर सैनिकों के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

.

.

अमेरिका में यह परंपरा हर नए राष्ट्रपति के लिए महत्वपूर्ण होती है और देश के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है। इस मौके पर ट्रंप ने देश की सेवा कर रहे हर सैनिक के बलिदान को याद किया और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए आप इस पेज पर बने रहें और रिफ्रेश करते रहें।

.