PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस दोबारा पूछताछ करेगी। पंजाब विजिलेंस ने चन्नी को पूछताछ के लिए 13 जून को बुलाया है। इस बार विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री से उनकी पूरी संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक उनकी कितनी संपत्ति थी इसके अलावा परिवारिक सदस्यों का भी सोर्स ऑफ इनकम मांगा गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री रहते हुए चन्नी ने किस-किस रिश्तेदार से मुलाकात की और कितनी बार विदेश गये इसका विवरण मांगा गया है। आपको बता देंगे की पिछली पूछताछ में ही विजिलेंस ने चन्नी को यह परफॉर्मा भरने के लिए दिया था, लेकिन अबतक चन्नी की तरफ से यह परफॉर्मा भरकर विजिलेंस को नहीं दिया गया है। जिस के चलते अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को 13 जून को अब अपने प्रफोर्मा के साथ विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा गया है।
बता दें, विजिलेंस इस मामले में चन्नी से पहले भी एक बार पूछताछ की जा चुकी है। उस दौरान चन्नी ने जांच टीम को अपनी संपत्ति व अन्य रिकॉर्ड बारे जानकारी दी। इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी का लुकआउट नोटिस ( LOC) भी जारी किया गया था। इस पर चन्नी ने विदेश यात्रा रद्द करने की बात कही थी।