.
.
When sister Kavita made a flying serial on the country’s first female DGP
लड़कियों के लिए बन गई थी आदर्श, मुंबई में बीमारी के चलते हुआ निधन,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारत की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का रात मुंबई में निधन हो गया / वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं /1973 बैच की आईपीएस कंचन की 2004 में उत्तराखंड के डीजीपी पद पर नियुक्ति हुई थी /
.
.
वह किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस भी थीं / उनके जीवन पर दूरदर्शन ने उड़ान सीरियल बनाया था / इसमें उनकी छोटी बहन कविता चौधरी ने उनका किरदार निभाते हुए उनके साहस भरे कामों को दिखाया गया था /
.
.
वह देश की उस दौर की पीढ़ी में लड़कियों की आदर्श बन गई थीं / 2004 में उन्होंने मेक्सिको में इंटरपोल की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया / 1997 में उन्हें राष्ट्रपति पदक के अलावा कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
When sister Kavita made a flying serial on the country’s first female DGP


































