PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के साथ लगते इलाके से बड़ी ख़बर, छोटे भाई ने किया बड़े भाई का कत्ल, काटा गला, फैली सनसनी,

younger-brother-murdered-elder-brother-in-hoshiarpur-of-punjab-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते गांव रामदासपुर में जमीन के पैसों के विवाद में मंगलवार रात को छोटे भाई ने बड़े भाई की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने विदेश जाने के लिए करीब 20-22 लाख रुपये में जमीन बेची थी। जमीन के पैसों को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता था।

.

.

बताया जा रहा है कि आरोपी मनप्रीत सिंह (19) ने अपने बड़े भाई मनजोत सिंह (22) की हत्या के बाद रात को ही गांव के सरपंच छमिंदर सिंह को फोन पर बताया कि कुछ लोग उनके घर में घुस आए हैं। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना गढ़दीवाला पुलिस को दी। जब पुलिस सरपंच को साथ लेकर मौके पर पहुंची तो घर की लाइटें और घर का गेट बंद था। पुलिस ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो मनजोत का गला किसी तेजधार हथियार से कटा था और उसका शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा था।

.

.

गौरतलब है कि इनके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। दोनों भाई अपनी दादी नरंजन कौर के साथ रहते थे। हत्या की घटना का पता चलते ही डीएसपी टांडा हरजीत सिंह रंधावा, एसएचओ गढ़दीवाला हरदेवप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मनजोत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने इस हत्याकांड के कथित आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई को आरंभ कर दिया है।

.

.

.