.
.
punjab chandigarh punbus contract union will strike in punjab from three days
पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगी बस सेवा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें / दाे जुलाई से पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट यूनियन (सीटू) ने चक्का जाम करने की घोषणा की है / यूनियन ने यह हड़ताल पंजाब सरकार व ट्रांसपोर्ट माफिया की मिलीभगत के खिलाफ शुरू करने का एलान किया है /
.
.
यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह व महासचिव बलजीत सिंह गिल ने कहा कि पंजाब रोडवेज की ओर से दिए गए विज्ञापन के जरिए कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई थी, लेकिन नियुक्ति के बाद सरकार ने ठेके पर चलाई जा रही पनबस में कर्मचारियों को शिफ्ट कर दिया / ठेकेदारों की ओर से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है / यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में 1550 पनबस बसें चल रही हैं /
.
.
यूनियन नेताअाें ने अाराेप लगाया कि ठेकेदार प्रतिदिन 1.70 कराेड़ रुपये की कमाई कर रहे है / इस कमाई से ठेकेदार हर साल सात करोड़ पचास लाख रुपये की जीएसटी से बचते हैं / मौजूदा समय में 2200 आउटसोर्सिंग व 1639 कांट्रैक्ट वक्र्स काम कर रहे हैं / यूनियन ने सरकार पर आरोप लगाया कि पनबस को घाटे में दिखाकर जानबूझ कर प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है /
.
.
आपको बता दें कि पनबस में अब तक पांच ठेकेदार बदले जा चुके हैं / कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया / कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के खिलाफ 24 जून को डिपूओं पर भी प्रदर्शन किया जाएगा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab chandigarh punbus contract union will strike in punjab from three days






































