.
.
punjab 12 cattle dies roof collapsed in bathinda
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां के अधीन पड़ते गांव भगता भाई का में पशु घर का लैंटर गिरने के कारण 23 भैंसें नीचे आ गई, जिनमें से 12 की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 11 पशु ज़ख्मी हो गए / पूर्व फ़ौजी गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका 10 लाख रुपए का नुक्सान हो गया है /
.
.
उसने यह भी बताया कि उसके पास कमाई का कोई ओर साधन भी नहीं है / उन्होंने पंजाब सरकार से अपने परिवार के पालन पोषण के लिए मदद की अपील की है / घटना की सूचना मिलते ही पशु पालन विभाग ज़िला बठिंडा के डायरैक्टर अमरीक सिंह घटना स्थान पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया /
.
.
पीडित परिवार ने इस दौरान बताया कि अचानक लैंटर गिर जाने से यह हादसा हुआ है / जिसके कारण सभी पशु मलबे के नीचे दब गए / गांव के लोगों ने जेसीबी की मदद के साथ 11 पशूआं को जीवित निकाल लिया लेकिन 12 भैंसें की मौत हो गई / घायल भैसों का पशु चकित्स्क इलाज कर रहे हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab 12 cattle dies roof collapsed in bathinda


































