.
St. Soldier BPT Department Induction Program
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : बीपीटी विभाग के नए छात्रों का संस्था में वेलकम करने के लिए सेंट सोल्जर कॉलेज जालंधर अमृतसर बाईपास में इंडक्शन सेरेमनी का आयोजन किया गया / डॉ विभा चितकारा एम डी गयनाकोलॉजिस्ट बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर शिरकत की /
..
कॉलज डायरेक्टर श्रीमती वीना दादा और प्रिंसिपल डॉ मंजीत कौर ने उनका स्वागत किया / विद्यार्थियों ने फिजियोथैरेपी कोर्स के प्रति जागरूक करवाने हेतु स्किट प्रस्तुत की / उसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम में नृत्य, गीत एवं ग्रुप डांस पेश किया /
.नए सत्र के छात्रों ने अपना अपना परिचय करवाया और सीनियर छात्रों ने उनको वेलकम किया / बीपीटी के मेरिट और डिस्टेंशन में आए छात्रों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया / इसके अलावा 4th ईयर के मेघावी छात्रों को आउटस्टैंडिंग इंप्रूवमेंट अवार्ड भी दिए गए /
.मुख्य अतिथि ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए जहां शुभकामनाएं दी वहीं एक सफल डॉक्टर बनने के लिए सेवा भाव एवं सहनशीलता जैसे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। / इस मौके पर डॉ मंजीत कौर प्रिंसिपल ने बीपीटी विभाग के डॉ वरुण, रिमझिम और अन्य अध्यापकों को धन्यवाद दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
St. Soldier BPT Department Induction Program,


































