PTB News

Latest news
‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री

लड़के की चाह पूरी नहीं हुई तो कलयुगी मां ने अपनी मासूम बच्ची को जिंदा शौचालय में फेंका, हुई मौत,

woman throws her newborn baby girl in gutter at faridkot of punjab

woman throws her newborn baby girl in gutter at faridkot of punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है / यहां एक महिला ने बेटे की चाह में अपनी मासूम बच्ची को मार डाला / वारदात गांव कलेर की है / शुक्रवार सुबह गांव कलेर में एक मजदूर परिवार ने शोर मचा दिया कि उनकी सवा माह की बेटी घर से गायब है /

.

.

आस पास के लोगों ने तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला / इस पर ग्रामीणों को परिवार पर ही शक हो गया / इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची की मां से पूछा तो उसने मान लिया कि उसी ने बच्ची को मार डाला / 

.

पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता के बयान पर उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है / जानकारी के अनुसार, ये परिवार करीब 7 महीने से इसी भट्ठे पर काम कर रहा था /जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सैना के पहले दो लड़कियां और एक लड़का है / वह एक और लड़का होने की चाह रखती थी लेकिन सवा माह पहले उसने तीसरी लड़की को जन्म दिया /

.

.

बेटा न होने की नाराजगी में महिला ने शुक्रवार सुबह बेटी को जिंदा ही फ्लश के टैंक में फेंक दिया / जब तक गांव के लोग बच्ची को बाहर निकालते, मासूम की सांसें थम चुकी थी / यह परिवार यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है /

.

मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने फ्लश में देखा / जब फ्लश के स्लैब को उखाड़ कर देखा तो बच्ची उसके अंदर थी / उसे सरिए की मदद से निकाला गया लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी /

.

डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने कहा कि बच्ची की माता ने इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि उसकी पहले ही दो बेटियां और एक बेटा था / अब वह लड़के की उम्मीद में थी लेकिन लड़की होने से निराश हो गई थी / महिला के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

woman throws her newborn baby girl in gutter at faridkot of punjab