punjab ludhiana burning dozens of new cars due to fire in mahindra automobiles showroom in bathinda
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा जिला के अधीन पड़ते मानसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मानसा सड़क मार्ग पर स्थित महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों के शोरूम में वीरवार की सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई, जिससे दर्जनों नई गाड़ियां जलकर खाक होने के साथ ही करोड़ों रुपये का नुकसान हाे गया / आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाकाें में भी हड़कंप मच गया / आग के दौरान धमाके भी हो रहे थे /
. . .एजेंसी के जीएम, एरिया मैनेजर अमन बैंस मौके पर पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच चुकी थी / नगर निगम के फायर ब्रिगेड के फायर अफसर गुरिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 5:25 बजे पर मानसा रोड पर स्थित महिंद्रा एजेंसी में आग लगने की सूचना मिली थी, तो वह तुरंत पहुंचे, हालांकि आग इतनी भीषण थी कि सभी कारों को अपनी चपेट में ले लिया /
.
.इसके बाद एक गाड़ी से आग पर काबू न होता देख और गाड़ियां मंगवाई गई / सात गाड़ियां लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की / बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि पहली मंजिल पर आग उसके बाद भी जारी थी / यहां पर लगातार आग बुझाने की कोशिश जारी हैं / आग लगने से हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
punjab ludhiana burning dozens of new cars due to fire in mahindra automobiles showroom in bathinda


































