major accident due to explosion of gas cylinder in delhi 6 people of same family died 4 minors among the dead New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ट्रांसफॉर्मर में लगी आग नजदीक की दो झुग्गियों में फैल गई, जिससे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुरुवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है / मृतकों में से चार नाबालिग हैं /
. .इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि उन्हें वाल्मिकी कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बारे में देर रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं / बाद में पुलिस को वाल्मीकि कॉलोनी में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली /
..
उन्होंने ने यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसकी लपटें तेजी से पास में स्थित 2 झुग्गियों तक फैल गई जिससे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया / एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में कमलेश (37), उसकी पत्नी बुधानी (32), उनकी 16 और 12 साल की दो बेटियों तथा छह और तीन साल के दो बेटों की मौत हो गई /
. .उन्होंने बताया कि दमकल अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया है व आगे की जाँच की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
major accident due to explosion of gas cylinder in delhi 6 people of same family died 4 minors among the dead New Delhi


































