PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

CM चन्नी के मीटू मामले पर निशाना साधने वाली पंजाब की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी कांग्रेस छोड़ हो सकती हैं BJP में शामिल,

amritsar punjab assembly election 2022 punjab women commission chairperson manisha gulati will join bjp in narendra modi rally Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : महिला अयोग पंजाब की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं / सूचना है कि जालंधर में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली फिजिकल रैली में वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं / कैप्टन अमरिंदर सिंह की खास मनीषा गुलाटी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के मीटू मामले को उठाने के बाद लाइमलाइट में आई थी / 

मनीषा गुलाटी अकसर महिलाओं के हक में फैसले को लेकर चर्चा में रहती है / महिलाओं की दिक्कतों के अलावा विदेश भाग चुकी महिलाओं के पतियों की आवाज भी मनीषा गुलाटी ने उठाई थी / मनीषा गुलाटी कैप्टन अमरिंदर सिंह की नजदीकी मानी जाती हैं / कैप्टन ने ही सीएम बनने के बाद मनीषा को चेयरपर्सन का पदभार सौंपा था /

सूचना है कि वह उन्हीं के कहने पर चुनाव से एकदम पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचकर BJP का दामन थामेंगी / मनीषा गुलाटी को BJP जॉइन करवाने के राजनीतिक मायने भी निकलते हैं / यूं तो उन्होंने पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन राजनीति में वह काफी समय से सक्रिय रही हैं / उनके इस फैसले से महिला वोटरों पर असर जरूर पड़ने वाला है /

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर 2 साल पहले लगे मीटू मामले को मनीषा गुलाटी ने ही उठाया था / कार्रवाई करते हुए नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दखलअंदाजी के बाद मामला शांत हुआ / चन्नी के सीएम बनते ही यह मामला फिर चर्चा में आया था /