PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

आज घर से निकलना नहीं होगा आसान, क्योंकि आज है भारत बंद, बॉर्डर्स पर लगा भारी जाम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम,

breaking news security tightened after announcement bharat bandh heavy jam at gurugram delhi border

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है / भारत बंद’ के आह्वान के चलते सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं / गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस चेकिंग कर रही है, जिसके चलते गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है / दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सरहौल बॉर्डर पर ये जाम लगा है / गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है / गुरुग्राम में प्रदर्शन पर धारा 144 लगी हुई है / गुरुग्राम में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है /

दिल्ली के पास गौतम बौद्ध नगर में पुलिस ने कहा कि बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है / लोगों से कहा गया है कि वे कानून-व्यवस्था को बाधित न करें / जो ऐसा करते पाए जाएंगे उनसे सख्ती से निपटा जाएगा / वहीं फरीदाबाद में पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि वे किसी भी अप्रिय घटना को टालने की कोशिश कर रहे हैं / विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है और कल 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा जाएगा /

आपको यह भी बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते 14 जून को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना का अनावरण किया था / इस योजना के तहत, साढ़े 17 से 21 साल की उम्र के युवा पुरुषों और महिलाओं को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में मुख्य रूप से चार साल के अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर भर्ती किया जाना है /

Latest News