PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

सुबह-सुबह पिस्तौल लेकर एक घर में घुसे युवक ने किए पांच फायर, फैली सनसनी,

youth entered house state intoxication five fires panipat haryana

PTB Big न्यूज़ पानीपत : पानीपत की बिशन स्वरूप कॉलोनी में नशे की हालत में एक युवक शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कटारिया हाउस के अंदर घुस गया और डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया। पुलिस ने चारों तरफ से नाकाबंदी की और सुबह करीब 11 बजे युवक ने बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से धरमगढ़ का रहने वाला रोबिन उर्फ नीटू (32) पिछले कई साल से पानीपत की बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रोबिन रिवाल्वर एक अस्पताल के पास पहुंचा और शहजाद सैलून के पास जाकर हवाई फायर किए। उसके बाद वह सैलून के सामने रह रहे इंद्र सिंह कटारिया के मकान में घुस गया। किराए पर रहने वाले जितेंद्र ने रोबिन को देखा तो रोबिन ने उसकी तरफ रिवाल्वर तान दी।

जितेंद्र छिप गया और उसने तुरंत पानीपत एसपी शशांक कुमार सावन और शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीआईए और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को सील किया। रोबिन ने डेढ़ घंटे में करीब पांच फायर किए। सुबह 11:15 बजे रोबिन ने बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह कादियान को रिवाल्वर सौंपकर सरेंडर कर दिया।