PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

जालंधर में लूटेरों का कहर, गनपॉइंट पर पार्षद शैरी चढ्ढा के परिवार के साथ की अज्ञात लुटेरों ने लूट,

Unknown robbers robbed councilor Shari Chadha's family at gunpoint in Jalandhar Punjab PTB Big Breaking News

PTB City न्यूज़ जालंधर : अमृतसर-जालंधर हाईवे पर करतारपुर के पास बुधवार देर रात सीआरपीफ कैंप के बिल्कुल सामने हाईवे पर एक परिवार को लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूट लिया। लुटेरों ने कार में सवार महिलाओं से सोने के आभूषण और कैश लूटा। परिवार श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहा था।

जालंधर के पार्षद शैरी चढ्ढा के रिश्तेदार कोलकाता से पंजाब आए हुए थे और माथा टेकने श्री हरिमंदिर साहिब गए थे। गाड़ी में सवार लोगों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी गाड़ी जब करतारपुर के पास पहुंची तो उन्हें महसूस हुआ कि शायद गाड़ी में कोई गड़बड़ है। करतारपुर से आगे सीआरपीएफ कैंप के सामने उन्होंने गाड़ी रोकी।

गाड़ी से उतर कर देखा तो टायर पंक्चर था। वह स्टैपनी निकाल कर टायर बदली करने लगे तो वहां पर तीन लोग आ धमके। उन्होंने कहा कि वह उनकी मदद कर देते हैं। पहले उन्होंने मदद की, फिर कहा कि कुछ बख्शीश दे दो। कार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें 200 रुपए दे दिए। फिर लुटेरे कहने लगे कि यह कम है। इस पर कार में सवार व्यक्ति ने 100 रुपए औऱ दे दिए। इसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली।

इस दौरान एक लुटेरे ने कार की चाबी निकाल ली। लुटेरों ने कार में सवार मर्दों को गन पॉइंट पर ले लिया, साथ ही महिलाओं को सोने के सारे गहने उतारने के लिए कहा। वह महिलाओं से सोने की चेन, बालियां, चूंड़ियां इत्यादि सब लूट कर ले गए। कार में सवार मर्दों से कैश लूट कर ले गए। जाते-जाते कार के टायरों को तेजधार हथियारों से फाड़ गए। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस तरंत मौके पर पहुंच गई थी। देर रात को ही पुलिस ने एरिया में आसपास लगे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पीड़ित परिवार ने बताया कि लूटने वाले तीन लोगों में एक सरदार भी था। सभी ने शराब पी रखी थी। सीआरपीएफ कैंप से कोई मदद करने नहीं आया।