PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया / जब जालंधर नगर निगम टीम गोपाल नगर इलाक़ में स्थित बत्तरा ब्रदर्स द्वारा बनाई जा रही अवैध दुकानों को ध्वस्त करने पहुंची / आपको यह भी बता दें कि इन दुकानों का मामला काफी दिनों से चर्चा में था और आज पुरे शहर में इन अवैध दुकानों के चर्चे हो रहे हैं /
दरअसल आज जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम जिनमें एमटीपी नीरज भट्टी भी शामिल थे बत्तरा ब्रदर्स की अवैध 15 दुकानों पर कार्रवाई करने पहुंचे तो इस दौरान बत्तरा ब्रदर्स की निगम टीम व पुलिस अधिकारियों के साथ काफी बहस हुई /बात अगर यहीं तक होती तो ठीक था, लेकिन तेष में आये हुए बत्तरा ब्रदर्स ने पुलिस अधिकारियों व निगम की टीम को मीडिया के सामने ही धमकी दे डाली /
इस दौरान धमकी देने की वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है / इस दौरान उन्होंने कहा कि उन पर अगर कोई पहला दर्ज नहीं होने जा रहा/ इससे पहले भी कई मामले उन पर दर्ज हैं / वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी बत्तरा ब्रदर्स की ओर से दी गई /आपको यह भी बता दें कि पिछले सप्ताह भी निगम की टीम ने इस दुकानों पर कार्रवाई करते हुए काम को रुकवा दिया था,
लेकिन दीवाली की सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाते हुए बत्तरा ब्रदर्स द्वारा फिर से काम शुरू करवा दिया गया और इन 15 दुकानों पर लैंटर डलवाया गया, जिसकी जानकारी जैसे ही निगम टीम को मिली तो उन्होंने इस कार्रवाई को दोबारा रुकवा दिया/ वहीं आज निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों के लैंटर को पीले पंजे की सहायता से गिरा दिया / आपको यह भी बता दें कि बत्तरा ब्रदर्स पर निगम की ओर से पहली बार कार्रवाई नहीं की गई/
इससे पहले भी निगम की ओर से बत्तरा ब्रदर्स की सांई रसोई पर कार्रवाई की जा चुकी है / इस दौरान बत्तरा ब्रदर्स द्वारा उग्र प्रदर्शन भी उस समय की मौजूदा सरकार के खिलाफ किया गया था, जो शहर में चर्चा का विषय बनी रही थी /






































