PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

जालंधर में पास्टर अंकुर नरूला के घर सहित 11 ठिकानों में पड़ी इनकम टैक्स की रेड, इस मामले से जुड़ा है मामला,

punjab jalandhar income tax department raid christian leader ankur narula money laundering case PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के मसीही भाईचारे के नेता और खुरला किंगरा चर्च के पादरी अंकुर नरूला के घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड की है। टीम मंगलवार सुबह 6 बजे केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ उनके घर पहुंच गई। मामला पैसों की ट्रांजैक्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। टीम ने घर के अंदर ही लोगों को डिटेन करके रखा है। किसी को अंदर बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। घर के बाहर जवानों की तैनाती की गई है।

फिलहाल नरूला या इनकम टैक्स की तरफ से इसको लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। शुरूआाती जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने पैसे की ट्रांजैक्शन को लेकर कुछ गलत एंट्रियां पकड़ी। जिसमें पता चला कि विदेश में भी पैसे का कुछ लेन-देन हुआ है। इसी को लेकर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पास्टर अंकुर नरूला के 11 ठिकानों पर एक साथ रेड की।

इनकम टैक्स विभाग की टीमें सुबह ही जालंधर के खांबड़ा में पहुंच गई थी। टीम के साथ आए अधिकारियों ने सुबह करीब छब बजे पास्टर अंकुर नरूला के घर की घंटी बजा दी थी। इसके बाद घर से गेट पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का पैहरा बिठा दिया गया था। केंद्रीय बल न तो किसी को घर में जाने दे रहे हैं और न ही बाहर आने दे रहे हैं। गली में ही लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा।

कुछ महीने पहले भी पास्टर के घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापामारी की थी। तब 2 दिन तक लगातार कार्रवाई के बाद पास्टर को एक प्रश्नावली देकर उनके जवाब मांगे थे। पिछले बार जो छापामारी हुई थी उसमें यह निकल कर सामने आया था कि पास्टर विदेश में निवेश कर रहे हैं। पास्टर स्विटजरलैंड में किसी चर्च का निर्माण करवा रहे हैं। इसके लिए वहां भारत से पैसे भेजे गए।

Latest News