PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी रहे युवराज सिंह की मां को ब्लेकमेल कर मांगे 40 लाख रुपये, पांच लाख रुपये लेते समय एक गिरफ्तार,

cricketer-yuvraj-singh-mother-demanded-extortion-of-40-lakhs-girl-arrested-for-taking-five-lakhs-big-trending-news

PTB Big Breaking न्यूज़ गुरुग्राम : भारतीय टीम के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी रहे युवराज सिंह की मां को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक युवती को पांच लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को शामिल जांच करने के बाद थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

डीएलएफ फेज-एक क्षेत्र में रहने वाली युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वर्ष 2022 में युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह के लिए हेमा कौशिक उर्फ डिंपी को केयरटेकर की नौकरी पर रखा था। 20 दिनों के अंदर ही उन्हें लगा कि केयरटेकर प्रोफेशनल नहीं है और वह उनके बेटे को अपने जाल में फंसा रही है। इस पर उन्होंने डिंपी को नौकरी से निकाल दिया।

आरोप है कि मई 2023 में हेमा कौशिक उर्फ डिंपी का लगातार शबनम सिंह के पास व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल आने लगे। जिसमें हेमा ने उन्हें धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए तो वह उनके परिवार को झूठे केस में फंसाकर बदनाम कर देगी। इसके बदले में हेमा कौशिक ने 40 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद बीती 19 जुलाई को आरोपी ने शबनम सिंह के पास व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि वह 23 जुलाई को उनके खिलाफ केस दर्ज करा देगी। जिसके बाद उनके पूरे परिवार की बदनामी हो जाएगी।

इस पर शबनम सिंह ने हेमा कौशिक से इतनी बड़ी रकम एकत्रित करने के लिए समय मांगा। सोमवार तक पांच लाख देने की बात तय हुई। इसके साथ ही शबनम सिंह ने पूरे मामले की शिकायत कर दी। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस तत्काल ही हरकत में आ गई। मंगलवार को जब आरोपी हेमा कौशिक उर्फ डिंपी पांच लाख रुपये लेने आई तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फेज-एक थाना पुलिस ने आरोपी महिला पर जबरन उगाही की धारा आईपीसी 384 के तहत केस दर्ज कर लिया। एक्ट के हिसाब से उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ा गया है। मामले की जांच डीएलएफ फेस वन थाने में तैनात एसआई सरोज कर रही है।

Latest News