PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

अगर आपको भी कभी पड़ती है इमरजेंसी में पैसों की जरूरत, तो किसमें होगा आपको फायदा? पढ़ें,

business-break-fixed-deposit-or-take-loan-it-know-emergency-need-of-money-which-will-benefit-you

PTB Business न्यूज़ दिल्ली : जब भी किसी को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ती है तो हर कोई पहले अपने पास मौजूद सभी ऑप्शन्स को देखता है। ऐसे में अगर बैंक में एफडी करवा रखी है तो उसे तुड़वाने का खयाल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एफडी तुड़वाने पर आपको कितना नुकसान हो सकता है? इस स्थिति में आपको पर्सनल लोन भी काफ़ी महंगा पड़ जाता है। ऐसे में आपके पास एक और ऑप्शन बचता है–एफडी पर लोन लेना।

अगर आपने किसी बैंक में एफडी करवा रखी है तो जरूरत पड़ने पर आप उस पर लोन ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए कब एफडी तुड़वाना सही है और कब आपको एफडी पर लोन लेकर अपनी जरूरत पूरी करनी चाहिए। अगर आप पैसों की जरूरत पड़ने पर एफडी तुड़वाते हैं तो आपको करीब 1 फीसदी की पेनल्टी चुकानी पड़ती है। इसके अलावा कुछ बैंक बाकी चार्जेज भी लेते हैं। एफडी तोड़ने की वजह से उसकी ब्याज दर प्रभावित होती है और आपको निश्चित दर से बहुत कम ब्याज मिलता है।

इसे एक उदाहरण से समझें तो अगर आपने 2 साल के लिए एफडी करवाई है, जिस पर आपको 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. ऐसे में हो सकता है कि बैंक 1 साल की एफडी पर करीब 6.5 फीसदी का ब्याज दे रहा होगा। वहीं इसे तुड़वाने पर आपको केवल 5.5 फीसदी तक ही ब्याज मिल पाएगा। इस तरह समय से पहले एफडी तुड़वाने से बड़ा नुकसान हो सकता है।

अगर आपको एफडी के टोटल अमाउंट का 20-30 फीसदी पैसों की जरूरत है तो एफडी बिल्कुल नहीं तोड़नी चाहिए। वहीं अगर आपकी एफडी को 6 महीने या उससे पुरानी हो गई है तो आपको उसे कभी नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसे में आप एफडी पर लोन ले सकते हैं लेकिन अगर आपकी एफडी को अभी कुछ ही महीने हुए हैं तो आप इमरजेंसी में उसे तोड़ने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि, आपको ऐसा तभी करना चाहिए जब आपके पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बचा हो।

आपको बता दें कि एफडी पर लोन आपको सामान्य पर्सनल लोन से सस्ता भी पड़ता है। अगर आपको एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है तो आपको उससे 1.5 से 2 फीसदी अधिक ब्याज पर लोन मिल जाएगा, हालांकि, यह आपको थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन इससे आपकी बचत सुरक्षित रहेगी और मेच्योरिटी तक जारी रहेगी। इस तरह आपको एक लोन तो चुकाना ही होगा लेकिन सिक्योरिटी के तौर पर आपकी एफडी सुरक्षित रहेगी जो भविष्य में आपके काम आ सकती है।

Latest News

Latest News