PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर में फिर चली गोलियां, महिला ने BMS फैशन के मालिक पर लगाए गंभीर आरोप,

firing-incident-jalandhar-lamma-pind-road-bms-fashion-showroom-owner-lakshya-verma-open-fire-big-crime-news

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले में गोलियां चलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। थाना डिवीजन नंबर-8 के तहत आने वाले सईपुर में फायरिंग का मामला शांत नहीं हुआ था कि किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर गोलीबारी हो गई। यहां गोलियां प्रॉपर्टी के विवाद में चली हैं। आरोप है कि लम्मा पिंड रोड पर BMS फैशन के मालिक लक्ष्य वर्मा ने फायरिंग अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर की है।

जिस घर पर फायरिंग हुई, उसकी मालकिन रजनी ने आरोप लगाया कि लक्ष्य वर्मा ने उनकी दुकानों पर कब्जा कर रखा है। वह उनसे जिस जमीन पर दुकानें हैं, उसके कागजात मांगता है। इसे लेकर अक्सर झगड़े करता रहता है। देर रात साढ़े 12 बजे लक्ष्य सड़क पर खड़े होकर अपने दोस्तों और भाई प्रथम वर्मा के साथ शराब पी रहा थे। पहले गालियां निकालीं और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-8 में फोन भी किया, लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि वह सुबह आएंगे। परिवार के लोगों ने कहा कि बाद में वह आए भी, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना मौके से लौट गए। उन्होंने घर की दीवार पर लगी गोलियों के निशान भी दिखाए। पुलिस ने गोलियों के खोल भी शायद बरामद कर लिए हैं।

Latest News