PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

2 लड़कियों के अपहरण की सुचना से फैली सनसनी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, तलाश जारी,

haryana-karnal-two-girls-kidnapping-case-gharaunda-big-news

PTB Crime न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में करनाल जिले के घरौंडा थाना में अलग-अगल जगहों पर नाबालिग सहित 2 लड़कियों का अपहरण हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एक लड़की का तो आरोपी ने चाकू की नोक पर अपहरण किया है। वारदात के समय परिजन अपनी लड़की की शादी के लिए लड़का देखने के लिए गए हुए थे। गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोप लगा है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी व छोटी लड़की कल घर पर अकेली थी और परिवार के सभी लोग लड़की के लिए लड़का देखने गए थे। बुधवार को करीब 11:45 बजे बड़ी लड़की चाचा के घर जा रही थी। उसके पीछे-पीछे छोटी बेटी भी जा रही थी। रास्ते में उसकी बहन को गांव का एक लड़का व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति चाकू की नोक पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए।

पिता ने शिकायत में बताया कि आरोपी आवारा किस्म का लड़का है, जो गांव में किसी न किसी के साथ झगड़ा व मारपीट करता रहता है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच अधिकारी संदीप कुमारी ने बताया है कि चाकू की नोक पर युवती के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

वहीं दूसरी शिकायत घरौंडा की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने दी, जिसमें उसने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। शिकायत में पिता ने बताया कि आरोपी के कहने पर उसकी नाबालिग बेटी ने अपनी अपनी मां को नशीली दवाई देकर घर में रखी 30 हजार की नकदी चुराई और चली गई।

नाबालिग की मां ने बताया है कि बुधवार शाम के समय उसके सिर मे दर्द हो रहा था तो उसकी नाबालिग लड़की उसके पास आई। उसे दवाई देकर बोली कि सिरदर्द की गोली है, ले लो। दवा लेते ही उसका सिर घूमने लगा और उसे नशा हो गया। शाम 8 बजे होश आया। उस समय उसकी बेटी घर पर नहीं थी। बाद में घर का सामान चैक किया तो घर से उसकी बेटी के सारे कागजात व 30 हजार कैश गायब थे। बिहार निवासी आरोपी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। आरोपी अब घर पर नहीं है। घरौंडा थाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

Latest News