PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पंजाब, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस पार्टी ने दी शिकायत, FIR दर्ज करने की रखी मांग,

complaint-prime-minister-narendra-modi-punjab-hoshiarpur-sartaj-singh-chahal-ssp-hoshiarpur-punjab-demand-case-register-representation-people-act

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत जिला होशियारपुर के SSP सरताज सिंह चाहल को दी गई है। इसके साथ ही उनसे प्रधानमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की गई है। मामले में शिकायतकर्ता सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल है।

शिकातयकर्ता ओम सिंह सटियाणा और पूर्व प्रधान बलवंत सिंह खेड़ा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने होशियारपुर के SSP को शिकायत दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धारा-153 (A), 153 (B), 295 (A), 505 (2), 123 (3A) और 125 के भारतीय लोक प्रतिनिधि कानून के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता प्रतिनिधिमंडल के नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विचारों की आजादी को जाहिर करते हुए नैतिक मूल्यों की उल्लंघना की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा धर्म को सियासत के साथ मिलाकर कर्नाटक चुनाव की रैलियों में वोटरों को EVM मशीन का बटन दबाते समय जय बजरंग बली का नारा लगाने की अपील की गई थी।

शिकायतकर्ता प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री की वीडियो रिकॉर्डिंग की क्लिप भी शिकायत के साथ संलग्न की गई है। होशियारपुर पुलिस द्वारा मामला पंजाब पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है। लेकिन कार्रवाई के संबंध में प्रतिनिधिमंडल को फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।

Latest News

Latest News