PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Lok Sabha Election 2024 से पहले राहुल गांधी की सबसे बड़ी गारंटी,

lok-sabha-elections-congress-leader-rahul-gandhi-claim-to-defeat-bjp-in-2024-lok-sabha-election

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने लद्दाख में कार्यकर्ताओं से बाचतीत के दौरान कहा कि आपको गारंटी दे रहा हूं कि 2024 में हम बीजेपी को हरा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतने वाली है।

राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं। इस दौरान वे अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसी ही एक मुलाकात के दौरान जब वे युवाओं से बात कर रहे थे, एक युवा ने उनसे सवाल पूछा कि बीजेपी को कैसे हराएंगे? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि आप ये मत सोचिए कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से टक्कर नहीं ले सकती। मैं आपको गारंटी देकर कह रहा हूं कि 2024 में हम बीजेपी को हरा देंगे।

राहुल गांधी ने बीजेपी के ऊपर संस्थानों को कब्जाने का आरोप लगाया और कहा, एक बात समझनी होगी। लोकतंत्र में एक पार्टी दूसरी पार्टी से लड़ती है। आज हिंदुस्तान में ये नहीं हो रहा है। आज बीजेपी ने हिंदुस्तान के सभी संस्थानों को कंट्रोल कर रखा है। उन्होंने आगे कहा, “क्या आपको लगता है कि फ्री और फेयर मीडिया है? आपको क्या लगता है मीडिया हिंदुस्तान में निष्पक्ष है? बीजेपी ने हिंदुस्तान के सभी संस्थानों पर आक्रमण कर रखा है।

चाहे मीडिया हो, ब्यूरोक्रेसी हो, चुनाव आयोग हो या न्यायपालिका हो, बीजेपी सब पर आक्रमण कर रही है।” कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अगर बराबर मौके मिलते, मीडिया फेयर होता, अगर बीजेपी संस्थानों पर कब्जा नहीं करती तो बीजेपी पिछला चुनाव भी नहीं जीतती। बीजेपी ने पूरे सिस्टम को कब्जा कर रखा है। लोगों को डरा रखा है। इंस्टीट्यूशंस को दबा रखा है। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि 2024 में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बीजेपी को हरा देगा।

Latest News