PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

HMV के कॉमर्स क्लब ने फाइनेंशियल लिटरेसी पर आयोजित की वर्कशाप,

financial-literacy-workshop-organized-by-commerce-club-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कामर्स एवं मैनेजमेंट के कामर्स क्लब की ओर से फाइनेंशियल लिटरेसी पर 2 दिवसीय (10 घंटे) वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप का विषय ‘सिक्योरिटी मार्केट सेक्टर में करियर तथा अच्छे निवेश की आदतें विकसित करना’ था।

इसका आयोजन सेबी के एजुकेशनल इनीशिएटिव ‘निसम’ तथा कोटक सिक्योरिटीका लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में किया गया। वर्कशाप में बतौर रिसोर्स पर्सन फाइनेंशियल मार्केट ट्रेनर श्रीमती अनीता सैनी व कंपनी सेक्रेटरी, चार्टर्ड फाइनेेंशियल एनालिस्ट श्री नागेश कुमार उपस्थित थे। पीजी कामर्स विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली, डीन स्टूडेंट वैलफेयर व कोआर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता, वर्कशाप इंचार्ज श्रीमती मीनू कुंद्रा व श्रीमती कनिका शर्मा ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्रोग्राम कोआर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक हैं। इसके लिए उन्हें आर्थिक अवसरों का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्हें बजटिंग, आर्थिक प्लानिंग, क्रेडिट का प्रयोग, ऋण के विकल्पों आदि का ज्ञान होना आवश्यक है। इस वर्कशाप में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। दूसरे दिन कंपनी सेक्रेटरी श्री नागेश कुमार ने छात्राओं को निवेश करने के विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि समय पर निवेश की शुरूआत करना बढिय़ा आदत है।

उन्होंने पैसा बचाने के विभिन्न तरीकों, गैर-जरूरी खरीददारी से बचने व मार्किट में चल रहे निवेश की विभिन्न स्कीमों की जानकारी रखने की सलाह दी। श्रीमती अनीता सैनी ने सिक्योरिटी मार्किट में निवेश करने के लाभ व नुक्सान पर बात की। छात्राओं ने पूरे उत्साह से इस वर्कशाप में भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने आयोजकों को बधाई दी तथा कहा कि एचएमवी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम इसमें सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली ने भी छात्राओं को आर्थिक अवसरों के बारे में जानने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती मीनू कुंद्रा ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन श्रीमती कनिका शर्मा ने किया। टेक्निकल सहायता श्री विधु वोहरा ने दी। इस अवसर पर डॉ. सीमा खन्ना, श्रीमती आंचल, सुश्री यागरिका, श्रीमती परनीत व अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Latest News