PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में अमृतसर शहर में सुबह-सुबह फिर से चलने की खबर से सनसनी फैल गई है। सूत्रों से मिली रंजीत एवेन्यू ब्लॉक-D में गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने एक कैब ड्राइवर को गोली मार दी। इस घटना में कैब ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है।
. .घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से गोलियों के कुछ खोल भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले भी उस पर किसी ने गोली चलाई थी। इसके अलावा करीब 9 महीने पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था और वह जेल भी गया था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। पुलिस हमलावरों की भी तलाश कर रही है।
.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे कैब ड्राइवर नीरज कुमार किसी काम से जा रहा था। तभी रंजीत एवेन्यू पर बेअंत पार्क के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर 3 से 4 गोलियां चला दीं। जिनमें से कुछ नीरज को लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी वीरेंद्र खोसा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
. . .




































