PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

HDFC बैंक को लगा एक के बाद दूसरा बड़ा झटका, 1 लाख करोड़ के बाद हुए 35000 करोड़ साफ,

hdfc-bank-shares-tank-4-percent-one-lakhs-35-crore-lose-mcap-gone-on-2-day-tutd-big-breaking-news

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : पिछले दो दिन से शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट जारी है। सेंसेक्‍स (Sensex) आज यानी गुरुवार BSE सेंसेक्स 287.62 अंक गिरकर 71,213 पर कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty 112 अंक गिरावट के साथ 21,459 पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण एचडीसीएफ बैंक लिमिटेड के शेयर (HDFC Bank Ltd Share) भी दो दिनों में 12 फीसदी से ज्‍यादा टूट चुके हैं।

.

.

ऐसे में इसके मार्केट कैप में भी भारी नुकसान हुआ है। कल यानी बुधवार को HDFC बैंक के शेयर  8.44 प्रतिशत गिरे थे, जो गुरुवार को 4 फीसदी तक और गिर गए। देश के सबसे बड़े बैंक के शेयरों में गिरावट के कारण के कारण मार्केट कैप (Market Capitalization) में बड़ी कमी आई है। आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 3.68 फीसदी फिसलकर 1,480.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे,

.

.

पिछले दो दिनों के दौरान इसके स्‍टॉक में 12.44 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में भारी गिरावट के कारण बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.35 लाख करोड़ रुपये घट गए हैं। मंगलवार को HDFC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,74,740.22 करोड़ रुपये था, लेकिन पिछले दो दिनों में भारी गिरावट के कारण इसका मार्केट कैप घटकर 11,39,518 करोड़ रुपये  हो चुका है।

.

.

.

Latest News