PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 11 लोगों की हुई मौत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,

11-people-died-fire-delhi-paint-factory-compensation-rs-10-lakh-each-was-announced-families-deceased-rs-2lakh-each-for-the-injured

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के अलीपुर के दयालपुर बाजार में गुरुवार शाम एक पेंट और केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोगों के जख्मी होने की सूचना है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, “सभी घायलों को नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है।”

.

.

आग लगने की सूचना गुरुवार को शाम 5.25 बजे मिली और लगभग 22 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि रात करीब नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा दो मोटरसाइकिलें, दो कारें और एक मिनी ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना स्थल पर तलाशी अभियान जारी है।

.

.

.

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली घायलों को 20 हजार रुपए। नुकसान की भरपाई के लिए पॉलिसी के अनुसार आंकलन किया जाएगा।

.

.

.

Latest News