PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

देश के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर हुई चोरी, नकदी और जेवर ले उड़े चोर,

yuvraj-singh-news-thieves-took-away-cash-and-jewelery-from-house-of-former-cricketer-yuvraj-singh

.

PTB Big न्यूज़ पंचकूला : पंचकूला के सेक्टर-4 एमडीसी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार की नकद और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। उनकी माता ने नौकर और नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। एमडीसी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि

.

.

उन्होंने घर की सफाई के लिए ललिता देवी सकेतड़ी निवासी और खाना बनाने के लिए सलिंदर दास बिहार निवासी को रखा हुआ था। उनका दूसरा मकान गुरुग्राम में भी है। वे कुछ समय के लिए अपने दूसरे घर पर भी रहती हैं। सितंबर 2023 में वे अपने गुरुग्राम स्थित मकान पर गईं थीं। वे पांच अक्टूबर 2023 को अपने एमडीसी स्थित मकान पर वापस आईं तो

.

.

उन्होंने देखा कि घर की पहली मंजिल पर उनके कमरे की अलमारी में कुछ गहने, करीब 75 हजार रुपये और अलमारी में कुछ अन्य सामान के साथ रखे थे, वे नहीं मिले। नकदी और जेवर किसी ने चोरी कर लिए थे। उन्होंने अपने स्तर पर काफी पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। ललिता देवी और सलिंदर दास 2023 में दिवाली के आसपास नौकरी छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने सभी अन्य नौकरों से भी पूछताछ की।

.

.

उन्हें पूरा शक है कि जेवर और नकदी अलमारी की दराज से चाभी निकाल कर उनके नौकर ललिता देवी व सलिंदर दास ले गए हैं। चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। एमडीसी थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि वे अभी ड्यूटी के चलते वे बाहर हैं। इसलिए उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है।

.

.

.

Latest News