PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, सांसद की हुई गिरफ्तारी, कांग्रेस समर्थकों व पुलिस में हुई झड़प, पुलिसकर्मियों की उतरीं पगड़ियां,

mp-ravneet-bittu-former-cabinet-minister-bharat-bhushan-ashu-arrest-ludhiana-punjab-police-action

.

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास तानिश गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। सांसद ने कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस को ताला लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली।

.

.

इसके बाद बिट्‌टू ने इस केस में मंगलवार को गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। जिसके बाद भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस के बाहर आ गए। उनके साथ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश को लेकर उनके बीच धक्कामुक्की हुई। जिसमें पुलिसकर्मियों की पगड़ियां तक उतर गईं।

.

.

इस दौरान पुलिस ने सांसद रवनीत बिट्‌टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। सांसद बिट्‌टू ने कहा कि AAP सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

.

.