PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा देर शाम लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के हक में रोड-शो कर लोगों से वोट मांगे। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में पहुंच कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। यह रोड शो दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लवकुश चौक से शुरू किया जाना था। मगर किन्हीं कारणों से उक्त रोड शो लेट हो गया और शाम करीब सात बजे शुरू किया गया।
. .सीएम मान कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। सीएम मान ने कहा- पवन टीनू ने अकाली दल को नहीं, बल्कि अकाली दल पार्टी ने पवन टीनू को छोड़ दिया था। शिअद पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि जब पार्टी में काम होता था तो पवन टीनू जैसे वर्करों से काम करवाया जाता था। जब जरूरत खत्म हो गई तो दरकिनार कर दिया गया।
.

मुख्यमंत्री ने आगे यह भी कहा कि हमारी पार्टी आम लोगों की पार्टी है ना कि चाचा भजीते और रिश्तेदारों की। सीएम मान ने कहा कि मुझे पंजाब में लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है। मान ने आगे यह भी कहा कि टीनू मुझे बता रहे थे कि ये रास्ता सिर्फ दो मिनट है, मगर लोगों की इतनी भीड़ है कि रास्ता आधे घंटे में कवर किया गया।
.सीएम मान ने कहा कि हमारी पार्टी के साथ लोग हाथ मिलाते हैं और गले मिलते हैं। मगर बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस से मिलने के बाद लोग अपनी उंगलियां गिनते हैं कि कहीं कम न हो गई हों। सीएम मान ने कहा कि मैं पंजाब को सिर्फ पंजाब बनाना चाहता हूं, ना कि यूके और अमेरिका। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले चरण की वोटें खत्म होते ही पीएम की टोन बदल गई।
. .मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान लवकुश चौक के पास पहुंचे थे। जहां से करीब आधे घंटे बाद सीएम मान भगत सिंह चौक के पास पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। रोड-शो को लेकर कल से आप की बड़ी लीडरशिप जालंधर में निकलने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर तैयारियों में जुटी हुई थी।
..








































