PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

लुधियाना-चंडीगढ़ NH पर ड्राइवर से अज्ञात लोगों ने पहले लूटी गाड़ी, फिर मारी गोली,

punjab-ludhiana-khanna-taxi-driver-shot-murder-police-action

PTB Big न्यूज़ खन्ना : खन्ना में लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई। वारदात के बाद टैक्सी भी गायब है। जिससे यही आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात के बाद लुटेरे हत्या करके गाड़ी लूटकर ले गए।

.

.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। रवि कुमार ने रात अपने परिवार वालों से कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। उसके पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था। 15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है। लोकेशन भेजी गई और आकर देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी।

.

.

उसके गोलियां मारी गईं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था। जय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने लगा था। वह ऑल्टो कार चलाता था। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी पिंकी ने भी यही कहा कि उनके पति ने फोन करके घर यही बताया कि उसे गोली लगी है।

.

.

उसके बाद कोई बात नहीं हुई। समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर आए। सीआईए की टीम भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि गोलियां मारकर मर्डर किया गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह लूटपाट का केस है या कोई अन्य। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। रवि का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है कि जल्द केस को ट्रेस करेंगे।

.

.