PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथी ने कथित दुष्कर्म के बाद की हत्या, ‘गुप्तांग-आंखों, मुंह से बह रहा था खून,

kolkata-rg-kar-hospital-female-junior-doctor-murder-case-police-report-reveals

PTB Shocking न्यूज़ कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। आपको बता दें कि अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला था। उधर, पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या की संभावना से इनकार किया है।

.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में आगे बताया गया है ‘पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और होंठों पर भी चोट के निशान थे।’

.

.

कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पहले महिला का गला घोंटा गया। हम पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे हमें अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।’ इस मामले में जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

.

आपको बता दें कि शुक्रवार को अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला चिकित्सक का अर्धनग्न शव पाया गया। बताया गया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के गाल, नाक, होठ, भौंहों के बीच और गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। इन निशानों से पता चलता है कि वहां संघर्ष हुआ था। 

.

.

उधर, महिला डॉक्टर के पिता ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल के अंदर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि अब सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मेरी बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके शरीर पर चोट का निशान इसका सबूत है। वह अर्धनग्न अवस्था में मिली है। सच को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

.

.

मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि अस्पताल के अधिकारी जांच में देरी क्यों कर रहे हैं।’ इस बीच, आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजीटी चिकित्सकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए आपातकालीन वार्ड को छोड़कर सभी विभागों में काम करना बंद कर दिया है। कई छात्र संगठनों ने महिला चिकित्सक की मौत की त्वरित जांच की मांग को लेकर रैली निकाली।