PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

Pearls Group के मालिक ने साइकिल पर दूध बेचते-बेचते महाठगी कर कैसे खड़ा कर दिया अरबों का साम्राज्य? जाने Inside स्टोरी

nirmal-singh-bhangoo-sell-milk-on-bicycle-build-empire-worth-billions-last-breath-jail-read-ptb-news-inside-story

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : Pearls Group के मालिक यानि पंजाब के सबसे बड़े महाठग निर्मल सिंह भंगू जोकि जेल में बंद थे का निधन हो गया। निर्मल सिंह भंगू ने 5 करोड़ से अधिक लोगों के साथ ठगी कर अरबों का साम्राज्य खड़ा कर किया था। वह पंजाब के बरनाला का रहने वाला था। शुरुआती जीवन उसका बेहद कठिन था। वह साइकलि पर दूध बेचा करता था।

.

.

पंजाब में नौकरी नहीं मिली तो पश्चिम बंगाल का रुख किया। निर्मल सिंह भंगू ने करियर की शुरुआत चिटफंड कंपनी से की गई थी। कोलकाता में पियरलेस के साथ काम करना शुरू किया। इसके बाद वह गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमेटेड के साथ जुड़ गया। इस कंपनी में वे काफी दिनों तक काम किया। लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई। फिर वह बेरोजगार हो गया।

.

.

इस दौरान लोगों के साथ ठगी करने का हुनर सीख लिया था। इसके बाद अपनी खुद की कंपनी खड़ी कर दी। पहले उसने पर्ल्‍स गोल्‍डन फॉरेस्‍ट नाम की कंपनी बनाई। लोगों से सागौन जैसे पेड़ों के प्लांटेशन पर निवेश कर मोटा मुनाफा का लालच दिया। 1996 तक इसके तहत करोड़ों रुपये जुटा लिए। इनकम टैक्स और अन्य जांचों के चलते इस कंपनी को बंद करना पड़ा।

.

.

इसके बाद उसने नई कंपनी पीएसीएल की शुरुआत की। लोगों को मोटा मुनाफा का लालच देता था। यह चेन सिस्टम था। इसमें हर कोई अपने नीचे लोगों को जोड़ते थे। लालच में आकर पांच करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी कमाई का पैसा इसमें लगा दिया। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, मोहाली समेत कई बड़े शहरों में पर्ल्स ग्रुप की संपत्ति है।

.

.

Latest News