PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. की छात्रा ने पंजाब स्किल प्रतियोगिता 2024 में पाया प्रथम स्थान,

student-of-hmv-won-1st-position-in-punjab-skills-competition-2024

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के मल्टीमीडिया विभाग की छात्रा खुशी गाखर ने इंडिया स्किल 2024 स्टेट लैवल प्रतियोगिता में थ्री डी डिजिटल गेम आर्ट स्किल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके कालेज का नाम रोशन किया है। पुरस्कार वितरण समारोह चंडीगढ़ हयात एजेंसी में आयोजित किया गया।

.

.

.

विभिन्न वर्गों के विजेताओं को रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग मंत्री पंजाब सरकार श्री अमन अरोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। श्री अमन अरोड़ा बतौर मुख्यातिथि समारोह में उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि खुशी की यह प्राप्ति इस बात का प्रमाण देती है कि एचएमवी में बेहतरीन ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।

.

.

एचएमवी की छात्राओं का उद्देश्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना होता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खुशी एकमात्र महिला प्रतिभागी थी। प्राचार्या डॉ. सरीन ने खुशी को ढेरों बधाईयां दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा, सुश्री हिना धीर व सुश्री सृष्टि भगत भी उपस्थित थे।

.

.