PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब पुलिस की बड़ी कारवाई, ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज की FIR, जाने मामला,

punjab-police-registered-case-against-travel-agencies-operating-illegally-in-state-chandigarh

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से चल रहीं 18 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन एजेंसियों पर सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार संबंधी विज्ञापन देने का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 25 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ अगस्त में केस दर्ज किए गए थे। प्रोटेक्टरेट ऑफ इमिग्रेंट्स ने ऐसी ट्रैवल एजेंसियों की ओर से विदेशी नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम और

.

.

फेसबुक पर दिए जाने वाले विज्ञापनों को गंभीरता से लिया है। एडीजीपी एनआरआई मामलों के प्रवीण के. सिन्हा ने रविवार को बताया कि ये ट्रैवल एजेंसियां बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशी नौकरियों के बारे में विज्ञापन दे रही थीं। राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24/25 के तहत कुल 18 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं,

.

.

जिसमें अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला जिले शामिल हैं। 18 नई एफआईआर में से सितंबर महीने में 6 और अक्तूबर में 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मोहाली में चार, अमृतसर में तीन, बठिंडा, पटियाला लुधियाना में दो-दो, मोगा, तरनतारन, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और आनंदपुर साहिब में एक-एक एजेंसी पर कार्रवाई हुई है।

.

.