PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

श्री चंदर मोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल ने केएमवी एक्सप्रेशंस ब्लॉग का किया उद्घाटन,

Sh. Chander Mohan, President, Arya Shiksha Mandal inaugurates KMV Expressions blog

.

PTB News “शिक्षा” : कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) ने ‘केएमवी एक्सप्रेशंस’ नाम के तहत एक ब्लॉग का उद्घाटन किया। यह ब्लॉग अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग और स्टूडेंट वेलफ़ेयर विभाग की संयुक्त पहल है। इस ब्लॉग में, छात्राएँ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा करेंगे और साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता के प्रसार के लिए भी कार्य करेंगे।

.

.

.

इस ब्लॉग का उद्घाटन श्री चंदर मोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल ने केएमवी प्रबंध समिति के प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति में किया। अपने संबोधन में श्री चंदर मोहन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं की ऊर्जा को एक सार्थक दिशा देने में सहायक होती हैं, क्योंकि इसके माध्यम से वे साहित्यिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने समय का सही उपयोग कर सकेंगे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस उत्कृष्ट मंच के माध्यम से छात्राएँ अपनी लिखी कविताएँ, निबंध, कहानियाँ आदि साझा करके सामाजिक विकास में योगदान दे सकेंगे। इसके अलावा, इस उद्देश्य के लिए बने समूह के सदस्यों को बैच भी प्रदान किए गए। प्राचार्या महोदया ने इस पहल के लिए अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग की प्रमुख और स्टूडेंट वेलफ़ेयर विभाग की डीन डॉ. मधुमीत के प्रयासों की सराहना की।

.

.