PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

गूगल मैप ने फिर से भटकाए कार सवार श्रद्धालु, बिजली के खंभे के साथ हुई भीषण टक्कर,

uttar-pradesh-allahabad-devotees-got-lost-due-google-map-kaushambi-car-collided-with-electric-pole-2025

PTB Shocking न्यूज़ कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बार फिर गूगल मैप ने धोखा दे दिया। गूगल मैप की गड़बड़ी से महाकुंभ के श्रद्धालु रास्ता भटक कर कौशाम्बी आ गए। कोहरे में उनकी कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में मामूली रूप से जख्मी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में सभी दूसरे वाहन से कुंभ मेला क्षेत्र को चले गए। बिहार प्रांत के गया जिले के रहने वाले जगदंबिका पाल पत्नी व बेटे के साथ सोमवार को

.

मकर संक्रांति पर अमृत स्नान कर पुण्य की डुबकी लगाने महाकुंभ के लिए कार से निकले। वह गूगल मैप के सहारे महाकुंभ जा रहे थे। प्रयागराज क्षेत्र के समीप अचानक गूगल मैप की वजह से वह रास्ता भटककर सरायअकिल आ गए। सोमवार रात करीब दो बजे घना कोहरा होने के कारण उनकी कार सरायअकिल के बेनीराम कटरा के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से भिड़ गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जगदंबिका पाल व उनकी पत्नी को भी चोटें आईं।

.

.

बेनीराम कटरा चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से करारी पीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीनों लोग दूसरे वाहन से महाकुंभ के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा, कौशांबी जिले की सैनी कोतवाली के निंदूरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार वैन से टकरा गई। हादसे दोनों वाहनों में सवार दस श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया।

uttar-pradesh-allahabad-devotees-got-lost-due-google-map-kaushambi-car-collided-with-electric-pole-2025

एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय मंझनपुर पहुंचाया गया। सिद्धार्थ नगर जनपद के घबरुवा थाना अंतर्गत बढ़नी के शिवप्रसाद अपनी पत्नी मीरा देवी और बेटी रीता मिश्रा के साथ एक्सयूवी कार से प्रयागराज के महाकुंभ मेला  आए थे। कार उनका ड्राइवर वीरेंद्र कुमार चला रहा था। मंगलवार की दोपहर संगम स्नान कर सभी लोग घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सैनी कोतवाली के निंदूरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक अगला टायर पंचर होने से अनियंत्रित कार

.

.

आगे जा रही श्रद्धालुओं से भरी वैन से टकरा गई।  वैन में औरैया जनपद के बिधूना निवासी अनीता देवी पत्नी स्व. सुल्तान सिंह, अजय सिंह, गोविंद, ममता व राधा के साथ ही चालक गोविंद समेत सभी लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद आई कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों पर सवार सभी दस श्रद्धालुओं को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अनीता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

.

.