PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एच.एम.वी. में थिएटर कार्यशाला का आयोजन,

theatre-workshop-organized-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के नेतृत्व में सात दिवसीय पीजी हिन्दी विभाग व महात्मा कालिदास ड्रैमेटिक क्लब के तत्वाधान में एक थिएटर वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को थिएटर कला की विभिन्न बारीकियों को समझने का अवसर मिला। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन श्री सुनील कुमार से छात्राओं ने संवाद अदायगी, बॉडी लैंग्ऐज, नवरस की भावाभिव्यक्ति, मंच प्रस्तुति के आधारभूत नुक्ते सीखे।

.

.

.

प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को थिएटर के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के प्रति दूसरों को जागरूक करने के महत्त्व की बात की। कार्यशाला के दौरान हिन्दी व पंजाबी के सुप्रसिद्ध नाटककार व अदाकार डॉ. सतीश वर्मा और बीबा बलवंत ने छात्राओं को रंगमंच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

.

.

छात्राओं को पंजाबी फिल्मों के कलाकार व वॉॅयस ऑफ पंजाब के एंकर नवदीश अरोड़ा से परस्पर वार्तालाप के माध्यम से ज्ञानार्जन का भी अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर यूथ वैलफेयर विभाग की अध्यक्ष डॉ. नवरूप कौर, कार्यक्रम की संचालिका डॉ. ज्योति गोगिया, सह-संचालिका डॉ. काजल पुरी, श्रीमती पवन कुमारी व डॉ. दीप्ति धीर भी उपस्थित थे।

.

.

.