PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

अब नहीं चलेगा VVIP कल्चर, सरकारी गाड़ियों पर लाइट लगाने वाले अफसरों को मिली चेतावनी, लोगों को भी मिली हिदायत,

himachal-pardesh-government-warns-officials-install-flasher-red-lights-vehicle

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : अब VVIP कल्चर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने सरकारी गाड़ियों में फ्लैशर और रेड लाइट लगाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्षों को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि कुछ अफसर गाड़ियों पर फ्लैशर और रेड लाइट लगा रहे है। खासकर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन्हें रूटीन में लगाना शुरू किया है।

.

.

यह सीधे तौर पर मोटर व्हीकल एक्ट का उलंघन कर रहे हैं। इस पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट, 1989 के नियम 108 के उप-नियम 4 में आपदा के दौरान कुछ अफसरों को फ्लैशर, रेड, ब्लू और व्हाइट लाइट की इजाजत दी गई है। रूटीन में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को लगातार शिकायतें मिल रही है कि कुछ अधिकारी फ्लैशर और रेड लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

.

.

सरकार ने ऐसा करने वाले अधिकारियों को चेताते हुए फ्लैशर और रेड लाइट हटाने के निर्देश दिए है। इसी तरह कुछ लोगों ने भी अपने प्राइवेट वाहनों में मल्टी कलर, फैंसी ग्लो-लाइट भी लगाई है। ऐसी लाइट पहाड़ों पर रात में हादसे का कारण बन सकती है। इन लाइटों से सामने वाले वाहन चालक को दिक्कत होती है और हादसा होने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने अधिकारियों समेत आम लोगों को भी चेताया है।

.

.

Latest News