PTB Sad न्यूज़ जालंधर / पटियाला : पंजाब के जालंधर में लुटेरों का आंतक लगातार की पिटाई से जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। उसकी पहचान पटियाला के क्षत्राणा एरिया के रहने वाले फकीर चंद के रूप में हुई है। वह पिकअप (मिनी ट्रक) चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, वारदात बीते सोमवार को देर रात हुई और मंगलवार को सुबह लोगों ने फकीर चंद को जख्मी हालत में देखा था।
. .जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान आज यानी बुधवार को फकीर चंद ने दम तोड़ दिया। परिवार ने मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। मृतक के रिश्तेदार खुशी राम ने बताया कि उनके ताया फकीर चंद अक्सर जालंधर आया जाता करते हैं। बीते सोमवार को वह अपनी पिकअप लेकर जालंधर के टांडा अड्डा फाटक के पास आए थे। इस दौरान वह वहां पर सामान छोड़ने के बाद पटियाला के लिए निकल गए थे।
. .मगर रास्ते में उनके साथ लूट हो गई। लूटेरों ने उनका पिकअप और उनके पैसे से 17 हाज रुपए लूट लिए। खुशी राम ने कहा- ताया फकीर चंद के मुंह पर कई वार किए गए थे। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुके थे। उन्हें राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। खुशी राम ने कहा- वह पिछले 6 माह से लगातार मोहाली से सामान लेकर जालंधर आते थे। फकीर चंद का शव रायपुर रसूलपुर के पास से बरामद किया गया था।
.