PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

तूफान की वजह से गाडिय़ां हुई क्षतिग्रस्त, घरों की छतें तक उड़ीं, भारी तूफान की वजह से हिमाचल में पावर सप्लाई हुई ठप,

vehicles-shattered-roofs-houses-blown-away-himachal-pardesh-terrified-the-fury-storm-power-supply-disrupted-shimla

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : राजधानी शिमला में रात को तूफान ने खूब कहर बरपाया। तूफान से एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए। कई मकानों की छतें उड़ गईं। बिजली की एचटी और एलटी तारों पर पेड़ गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। गुरुवार सुबह भी शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घोड़ा चौकी, रिचमाउंट, सब्जी मंडी, संजौली, छोटा शिमला, कनलोग, पंथाघाटी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।

.

.

कई गाडिय़ां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे गए हैं। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। छोटा शिमला के मजीठा हाउस और विकासनगर सहित पंथाघाटी में पेड़ गिरने से चार गाडिय़ों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं कुफटाधार सडक़ पर तीन पेड़ गिरने से सडक़ बंद हो गई है। सुबह के समय लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर कर अपने गंत्वय पहुंचना पड़ा।

.

.

हालांकि सुबह सुबह नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम सडक़ों को बहाल करने में जुट गई है। दोपहर बाद तक शहर की सडक़ें बहाल हो जाएंगी, वहीं रिच माउंट में खेल परिसर की छत्त भी तेज तूफान से टूट गई है। रातभर तेज तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि से सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इन दिनों सेब के पौधों में फूल आ गए हैं। तेज तूफान और ओलावृष्टी के कारण यह फूल झड़ गए हैं। वहीं गुठलीदार सभी फलों को भी नुकसान हो गया है।

.