PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

शहीद विंग कमांडर के घर पहुंचे हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, नमांश सयाल को दी श्रद्धांजलि,

himachal-pardesh-kangra-dharamshala-shaheed-wing-commander-mansh-sayal-house-reached-mp-anurag-thakur

.

.

PTB Big Political न्यूज़ धर्मशाला : हमीरपुर से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को कांगड़ा पहुंचे। जहां नगरोटा बगवां क्षेत्र में शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक गांव पटियालाकर में उनके परिवार से मिले। उन्होंने शहीद के पिता जगन्नाथ सयाल सहित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि नमांश ने देश के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है,

.

dharamshala shaheed wing commander mansh sayal house reached mp anurag Thakur

.

वह हमेशा अमर रहेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश ने एक कर्तव्यनिष्ठ और साहसी फाइटर पायलट को खो दिया है, जिसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद हादसे की निष्पक्ष और त्वरित जांच करवाई जाएगी। ठाकुर ने बताया कि वे स्वयं जांच प्रक्रिया को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो।

.

dharamshala shaheed wing commander mansh sayal house reached mp anurag Thakur

.

सांसद ने कहा, “नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे वीर सपूतों के परिवारों का सम्मान और सहयोग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरा देश सयाल परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान शहीद के पिता रिटायर्ड कर्नल जगन्नाथ सयाल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से जो सम्मान और संवेदना मिली है, वह दिल को छू लेने वाली है। उन्होंने बताया कि 80 देशों के पायलटों ने नमांश को श्रद्धांजलि दी,

.

dharamshala shaheed wing commander mansh sayal house reached mp anurag Thakur

.

रूसी पायलटों ने एयर शो में विशेष प्रदर्शन किया और अमेरिकी पायलटों ने सम्मान में अपना शो रद्द किया। रिटायर्ड कर्नल सयाल ने इसे हमारे देश की सैन्य सेवाओं की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नमांश की वीरता, अनुशासन और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर रहेगा।

Latest News