PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 7 छात्राओं को जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में डिग्रियों और पदकों से सम्मानित कि... नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंब... जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

nahan himachal pachhad car accident 3 dead

PTB Sad न्यूज़ नाहन : सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम एक सड़क हादसे में महिला टीचर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पच्छाद में प्राथमिक इलाज देने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार यह हादसा सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर दूर उस समय हुआ। अधिकारी जेटली अपने परिवार के साथ शाम करीब 7.30 बजे सरांहा से अपने घर की तरफ जा रहे थे।

.

.

गाड़ी में अधिकारी जेटली की पत्नी व बेटा और महिला टीचर रीना शर्मा सवार थी। बस स्टैंड से करीब 100 मीटर दूरी पर ही इनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में महिला टीचर रीना शर्मा (48) पत्नी राम लाल निवासी धरगौण सराहां सिरमौर और कार चालक अधिकारी

.

.

जेटली (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधिकारी जेटली की पत्नि उर्मिला जैटली ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। दंपत्ति का बेटा यशस्वी गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आज तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी।

.

यह भी पढ़ें : पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

.

इसके बाद पैतृक गांव में तीनों का अंतिम संस्कार होगा। वहीं पच्छाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तथा घायल को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने हादसे पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV खंगाल रही पुलिस