PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा,

Guru Purnima Celebration at St. Soldier Group of Institutions

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके ज्ञान, मार्गदर्शन एवं संस्कारों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन, पुष्प अर्पित करने तथा प्रार्थना के साथ हुआ।

metaslider id=”7630″].

.

.

विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक भाषण, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान को दर्शाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा, अनुशासन, सम्मान, समर्पण एवं नैतिक मूल्यों का महत्व बताया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

.

.

सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार एवं उद्देश्य भी प्रदान करते हैं।

.

.

.