PTB News

Latest news
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्... Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा,... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, इंटर-हाउस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में आइवीयन्स ने प्रदर्शित की कानूनी दक्षता, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट(ज़ोन -2) पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने गेस्ट लेक्चर आयोजित किया, एलपीयू के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आठ मेडल जीते, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर ... एच.एम.वी. की छात्रा ने बी.कॉम सेमेस्टर-VI यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया, जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी,मुख्यमंत्री Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Barnala Lathi Charge मामला : आज फिर पंजाब बंद के दौरान कई जगह रोड जाम, जालंधर में CM व दोषी पुलिस वालों का पुतला लेकर प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन शुरू

Barnala Lathi Charge Case Today again during Punjab Bandh protestors started demonstration in Jalandhar carrying effigies of CM and guilty policemem

PTB Big न्यूज़ जालंधर / बरनाला / होशियारपुर : आज एक बार फिर से बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने गुरुवार (30 जुलाई) को फिर से पंजाब बंद का आह्वान किया है। समाज ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील की है। इसी कड़ी में आज अमृतसर और गुरदासपुर में दुकानों के शटर तक नहीं उठे। वहीं अमृतसर के भंडारी पुल को जाम किया गया है।

.

इसे लेकर काफी हंगामा भी देखने मिल रहा है। लोग इस रास्ते से जाना चाहते हैं, लेकिन वाल्मीकि समाज का कहना है कि रास्ता बंद है, नहीं जाने देंगे। लोग हाथ में रॉड और डंडा लेकर खड़े हैं और लोगों को घर लौटने के लिए बोल रहे हैं। वहीं पठानकोट में सफाईकर्मियों ने निगम दफ्तर पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां रैली निकालकर दुकानों को जबरन बंद करवाने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पठानकोट में सफाई कर्मियों ने नगर निगम का गेट बंद कर नारेबाजी

.

शुरू कर दी है। अब यहां से रैली निकाली जाएगी, जो शहर की ओर जाएगी, जहां सभी दुकानों को बंद करवाया जाएगा। वहीं, जालंधर में बंद का असर नहीं है, लेकिन सफाईकर्मी निगम परिसर में धरना लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जालंधर निगम से कंपनी बाग चौक जा रहे प्रदर्शनकारियों की और से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दोषी पुलिस कर्मियों का एक पुतला भी बनाया गया है जिसे वह कंपनी बाग चौक में फूंकेंगे व

.

सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करेंगे। हालांकि जालंधर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बीते दिन ही कहा था कि कुछ संगठनों की ओर से पंजाब बंद की खबरें प्रसारित की जा रही हैं, लेकिन जालंधर के लोग पहले ही 27 जुलाई को बंद का समर्थन कर चुके हैं। इसलिए, 30 जुलाई को जालंधर में किसी भी तरह का बंद नहीं रखा जाएगा। वहीं आज यानि बंद का असर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब के कई हिस्सों जिनमें लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर,

.

फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर की विभिन्न संस्थाओं में देखने को मिलेगा। वहीं यूनियन नेताओं का दावा है कि कार्रवाई में कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और उनके सिर फोड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला के DSP के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गुरदासपुर में सफाई सेवकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर बंद की कॉल दी गई है,

.

जिसके बाद शहर के सभी बजार बंद हैं। सफाई सेवकों के समर्थन में गुरदासपुर के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद की हैं। आपको यह भी बता दें कि सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। पटियाला में भी विभिन्न यूनियनों के सफाई कर्मचारी संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। यूनियन नेता बाबूराम ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। किसी दुकानदार या कारोबारी को जबरन बंद नहीं कराया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : Punjab : सरकार ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और ऑफिस को लेकर जारी किया आदेश

उधर, लुधियाना में भाजपा और दलित भाईचारे के नेता यशपाल चौधरी ने कहा कि गुरुवार को बंद की कॉल हमने दी हुई है। सुबह से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद करवाए जाएंगे। लोगों का भी साथ हमें मिल रहा है। लोगों से भी अपील है कि बंद में सहयोग दें। आपको यह भी बता दें कि बीते दिन यानि बुधवार को अमृतसर में डॉ. बीआर अंबेडकर भलाई मंच के चेयरमैन ओम प्रकाश अनारिया और भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के चेयरमैन डॉ. जैमल सिंह वडाला ने कहा कि

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की महिला की निकली लाखों की लॉटरी, प्रथम पुरस्कार का सौंपा बैंक ड्राफ्ट

पूरे पंजाब में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद को संत समाज, संत मलकीत नाथ जी, डॉ. बीआर अंबेडकर भलाई मंच और कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने अमृतसर के दुकानदारों, उद्योगपतियों और आम लोगों से अपील की कि वे इस बंद को सफल बनाने में सहयोग करें और न्याय की इस लड़ाई में समाज के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस सेवाएं और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, ताकि लोगों को आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।