PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू... पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी

वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर केंद्रित ‘वी ऑनर 2026 ” का भव्य आयोजन,

Vasal Education Celebrates Excellence at WE Honour 2026

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह ‘वी ऑनर 2026′ में अध्यापकों के उत्कृष्ट , समर्पण, नवाचार और सामूहिक प्रयासों के लिए सम्मान हेतु भव्य उत्सव का आयोजन देखने को मिला। समारोह में वासल एजुकेशन से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों, समन्वयकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सहयोगी टीमों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पुष्प अभिनंदन तथा टॉरिन्स टीम की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात वासल एजुकेशन की उपलब्धियों को दर्शाने वाली पुनरावलोकन प्रस्तुति ने संस्था की विकास यात्रा और सामूहिक उपलब्धियों को रेखांकित किया।समारोह में जिला स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय परिणाम, परिचालन उत्कृष्टता, विशेष प्रशासनिक एवं शैक्षणिक सहयोग, आयोजन उत्कृष्टता तथा नवाचार एवं शोध सहयोग के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ आधारभूत संरचना, परिवहन और भोजन व्यवस्था के लिए भी विद्यालयों को विशेष सम्मान प्रदान किए गए।

.

“शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान” समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणामों तथा शिक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वासल एजुकेशन का यह संदेश स्पष्ट हुआ कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों की निरंतर मेहनत, समर्पण और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रवेश, डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क, सामाजिक माध्यम तथा अन्य सहयोगी विभागों के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इससे यह संदेश मजबूत हुआ कि किसी भी शैक्षणिक संस्था की सफलता प्रत्येक विभाग और प्रत्येक कर्मचारी के सामूहिक योगदान से सुनिश्चित होती है।

.

वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती ईना वासल,सी.इ.ओ श्री राघव वासल और डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल ने इस शानदार सहयोग और उत्कृष्ट योगदान के लिए मेहनती सभी कर्मचरियों को दिल से बधाई दी।इस अवसर पर विशेष रूप से सी.इ.ओ श्री राघव वासल जी ने संगठन की एकता को विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि वासल एजुकेशन में हम सभी एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं। इस अवसर पर 17 विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 166 पुरस्कार वितरित किय गए , जिनमें शिक्षकों की अद्वितीय क्षमताओं को मान्यता दी गई।

.

समारोह में टॉरिन्स टीम सहित उत्कृष्ट सहयोग देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने 23 लाख रूपये की धनराशि अध्यापकों में वितरित करी। वी ऑनर 2026’ इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि सामूहिक प्रयास ही संस्थागत उत्कृष्टता की सबसे बड़ी शक्ति है। एकता, साझा दृष्टि और समर्पण के साथ वासल एजुकेशन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षकों के निरंतर विकास के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है।

.

वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने सभी समर्पित एवं कर्मठ स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वी ऑनर’ केवल सम्मान प्रदान करने का मंच नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी के प्रयासों को पहचान देने और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष इसलिए किया जाता है, ताकि उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन मिले, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का निरंतर विकास हो तथा नई सोच, नवाचार और प्रगतिशील दृष्टिकोण के साथ विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ा जा सके। चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने कहा कि अगले वर्षों में मेहनती और कर्मठ अद्यापकों और वासल एजुकेशन में काम करने वाले हर कर्मचारी के बीच 30 लाख रुपये से भी अधिक की राशि इस सम्मान समरोह में वितरित की जाएगी।

.

वासल एजुकेशन के सीईओ श्री राघव वासल ने संगठन की एकता को विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि हमारे हर प्रयास में एक इकाई, एक दृष्टि, एक ध्वज होना चाहिए ताकि हम सब मिलकर वासल एजुकेशन का ध्वज और भी ऊँचा उठाएँ ।” उन्होंने कहा कि वासल एजुकेशन में हम सभी एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक परिणाम दिलाना के साथ साथ उनके समग्र विकास तथा शिक्षकों के निरंतर विकास और सशक्तीकरण को सुनिश्चित करना भी है। जिसके लिए वासल एजुकेशन अपने हर संभव प्रयासों से इसको वास्तविक रूप प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

.