PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार

chandigarh head constable nitin murder case son detained police investigation start

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सेक्टर-22 में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब पंजाब पुलिस में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल को गोली मार देने की सुचना आग की तरह फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर में गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हेड कॉन्स्टेबल नितिन घायल हालत में बेड पर लेटे मिले।

.

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच के दौरान एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में नितिन के बेटे अरमान ने किसी दूसरे व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को उसके बयान पर कुछ संदेह हुआ। यहां तक की उसने हत्या के दौरान शोर भी नहीं मचाया। वहीं पूछताछ के दौरान उसके बयान में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

.

.

नितिन की पत्नी मोनिका भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। वारदात के दौरान बेटा और वह घर पर मौजूद थे। नितिन और मोनिका का सिर्फ एक ही बेटा है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर किसने पुलिसकर्मी को गोली मारी। मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हेड कॉन्स्टेबल नितिन (42) अकाउंट ब्रांच पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर 9 में तैनात था।

.

पड़ोसियों के मुताबिक, नितिन के घर से पहले काफी शोर-शराबे की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस ने नितिन के बेटे (18) से पूछताछ की। शुरुआती बयान में बेटे ने पुलिस को बताया कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके पिता को गोली मारी और मौके से फरार हो गया।

.

.

पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में दोबारा पूछताछ की तो उसके बयान में विरोधाभास सामने आए। पुलिस को बेटे के बयान पर संदेह होने के बाद उससे लगातार पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने चलाई। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, देसी कट्टे और परिवार के सदस्यों के बयानों को मिलाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। वहीं इस पुरे घटनाक्रम के बारे में नितिन के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि

.

पिछले कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह भी घर से झगड़े और शोर की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। पुलिस अब पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस को जांच में पता चला की नितिन के बेटे अरमान का मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड लाइट पर थार गाड़ी से 2 लोगों को कुचलने का मामला पता चला है।

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत

25 फरवरी की सुबह 4 बजे तेज रफ्तार थार ने बाइक पर जा रहे दो लोगों को रौंद दिया था। थार को अरमान चला रहा था। घटना के बाद दोनों घायलों को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया था, जहां से फिर PGI भेजा गया। यहां पर दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल सुभान (40) और गुलशेर (45) के रूप में हुई है। दोनों यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें : जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान

दोनों चंडीगढ़ में मदरसे में पढ़ाते थे। घटना की सूचना के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने इलाके को घेरकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एक देसी कट्टा मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल बेटे से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।