PTB News

Latest news
जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ... विधानसभा चुनावों से पहले आप को लगा बड़ा झटका, AAP में शुरू हुई बगावत, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टी जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे

जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L और R/C

jalandhar football chowk bus accident car collision cctv footage

PTB Big City न्यूज़ जालंधर : शहर के व्यस्त फुटबॉल चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी तीन कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, फुटबॉल चौक के टी-पॉइंट पर रेड लाइट होने के कारण कई वाहन रुके हुए थे।

.

इसी दौरान पीछे से आ रही बस नंबर PB-07-L-6852 ने सबसे पहले आगे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पास में खड़ी स्विफ्ट कार समेत दो अन्य कारों से जा टकराई। अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कारों के पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई वाहनों के शीशे भी टूट गए।

.

jalandhar football chowk bus accident car collision cctv footage
Jalandhar Football Chowk Bus Accident Car Collision CCTV Footage

.

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे और कार सवारों का हाल जाना। एक कार चालक ने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से उनका सिर शीशे से टकराया, लेकिन सीट बेल्ट लगी होने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने इसे अपनी खुशकिस्मती बताया कि इतने जोरदार हादसे के बावजूद उनकी जान बच गई।

.

बस चालक ने ब्रेक फेल होने की बताई वजह, कार चालकों ने उठाए सवाल :–


हादसे के बाद बस चालक ने अपनी सफाई देते हुए दावा किया कि बस में प्रेशर कम होने के कारण अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। इसी वजह से वह बस को समय रहते रोक नहीं सका और वाहन कारों से जा टकराया।
वहीं, कार चालकों ने बस चालक के इस दावे पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के समय चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और बस की आरसी जैसे जरूरी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने ‘True Blend Cafe’ मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार

.

हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस की देरी पर लोगों में नाराजगी


दुर्घटना के बाद फुटबॉल चौक और आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तीन कारों और बस की टक्कर के कारण यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस की देरी को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि फुटबॉल चौक पर पुलिस का नाका होने के बावजूद हादसे के करीब आधे घंटे बाद तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब

लोगों ने सवाल उठाए कि शहर के इतने व्यस्त चौक पर दुर्घटना होने के बावजूद पुलिस सहायता पहुंचने में देरी क्यों हुई। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रेड लाइट पर रुककर अपनी बारी का इंतजार कर रहे वाहन भी किस तरह लापरवाही की चपेट में आ सकते हैं, यह घटना इसका उदाहरण बन गई। फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, जबकि बस चालक और कार चालकों की ओर से सामने आए अलग-अलग दावों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनावों से पहले आप को लगा बड़ा झटका, AAP में शुरू हुई बगावत, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टी